नए वर्ष से पहले कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा, 24 घंटे में 841 केस, तीन की मौत

नया साल आने से पहले कोरोना के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. कोरोना के सक्रिय मामले बीते दिनों 3,997 थे, यह बढ़कर 4,309 तक पहुंच चुके हैं.

नए साल से पहले कोरोना वायरस ने डराना शुरू कर दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़े चौंकाने वाले हैं. बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 841 नए मामले सामने आए हैं. यह पिछले सात माह में सबसे अधिक हैं. वहीं, वायरस के सक्रिय मामले बीते दिनों 3,997 थे, यह बढ़कर 4,309  हो गए हैं. इसके साथ संक्रमण के कारण तीन नई मौतें सामने आई हैं. यह एक-एक मौतें केरल, कर्नाटक और बिहार में हुई है. देश में कोरोना धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर था कि अचानक नए वैरिएंट जेएन.1 ने दस्तक दे दी. ये अब अब लगातार डबल डिजिट में रिपोर्ट किए जा रहे हैं.

पांच दिसंबर के बाद से मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. लोगों को चिंता सताने लगी है. नए वैरिएंट जेएन.1 के आने के बाद से मामलों ने रफ्तार पकड़ी है. जनवरी 2020 में कोरोना के प्रकोप के बाद से अब तक 4.50 करोड़ (4,50,13,272) मामले मिले हैं. वहीं वायरस से 5,33,361 मौतें हो चुकी हैं.

कोरोना को लेकर बरती जा रही सतर्कता 

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत के उच्च स्तर पर है. इसमें से 4.44 करोड़ (4,44,75,602) लोग बीमारी से बाहर आ चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बड़े स्तर पर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो चुकी है. अब तक कोविड-19 टीकों के 220.67 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुके हैं.

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) शुरू, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय; सिमरिया-भागलपुर मरीन ड्राइव की घोषणा

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पीके का भाजपा पर निशाना, बोले- “यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव”

    Share Add as a preferred…