धूप नहीं निकलने से बढ़ी ठंड, बना रहेगा कोहरा

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में धूप नहीं निकलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे भागलपुर समेत 18 शहरों में ठंड में इजाफा हुआ है।मौसमविदों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश व इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके चलते प्रदेश में घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

राज्य के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा जबकि भागलपुर समेत अन्य भागों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री कमी आने की संभावना है। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी। 11.0 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबौर सबसे ठंडा रहा। राजधानी में पारा 1.2 डिग्री गिरकर 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। गया में 1.2 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। भागलपुर में एक डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading
    पटना में ‘लव-स्टोरी’ का खौफनाक अंत! प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही भागलपुर की बेटी ने लगाई फांसी; प्रेमी के बगल वाले फ्लैट में रहती थी, शादी होने वाली थी… फिर क्यों दी जान?

    HIGHLIGHTS: कस्तूरबा नगर में सन्नाटा;…

    Continue reading