ठंड के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव

भागलपुर : राज्य में शीतलहर को देखते हुए 31 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक शिक्षण कार्य सुबह 10 से दिन के 3.30 बजे तक होगा। वहीं कक्षा 9 से 12 के लिए शिक्षण अवधि सुबह 9.30 से शाम के 4 बजे तक निर्धारित की गई है।

इस संबंध में भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने रविवार को आदेश निर्गत किया है। इसमें कहा गया है कि प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है। कक्षा 3 से 8 तक छात्र-छात्राओं के लिए संचालित विशेष कक्षा भी अनिवार्य रूप से इसी अवधि में संपन्न कराया जाएगा। हालांकि शिक्षकों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश भी दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सरकारी बकाया वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई, 5.29 लाख रुपये के बकायेदार को दीवानी जेल भेजने का आदेश

    Share Add as a preferred…

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…