देश की आजादी, संविधान व लोकतंत्र खतरे में :अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की आजादी, संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने पंजाबियों से इसे बचाने के लिए एक बार फिर आगे आने का आह्वान किया।

 

पंजाब के फिरोजपुर में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ टाउनहॉल कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई है। आजादी के लिए कई लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है।

आबकारी नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 16 मार्च को आम चुनाव की घोषणा हुई और 21 मार्च को मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुझे, मेरी पार्टी के नेताओं संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर मोदी दिल्ली में कहते हैं, चलो चुनाव लड़ें।

केजरीवाल ने कहा कि महाराष्ट्र में मोदी जी ने राकांपा को दो हिस्सों में तोड़ दिया।

  • ये भी पढ़े..

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    चतरा गार्ड हत्याकांड: रॉकी यादव और सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में, खैनी मांगने के विवाद से शुरू हुआ मामला

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *