कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे : राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के नाहन और ऊना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

राहुल ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने का सपना न देखे। देश की जनता और कांग्रेस इसे होने नहीं देगी। इस चुनाव में लड़ाई संविधान को बचाने की है। राहुल ने कहा कि जो मौके अमीर को और अमीर बनने के दिए जा रहे हैं, वह युवाओं, गरीबों और किसानों को भी मिलने चाहिए।

कांग्रेस युवाओं को रोजगार का अधिकार देगी। राहुल ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड योजना में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। बड़ी-बड़ी कंपनियों को ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर चंदा लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 22 लोगों को करोड़पति बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

10 वर्ष में उनका 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया गया, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया। भाजपा नेता किसानों को आतंकवादी कहते हैं। किसानों का कर्ज कांग्रेस सरकार बनाते ही माफ करेगी।

राहुल ने कहा कि अब सेना की दो श्रेणी हो गई हैं, एक जवान को देश के लिए बलिदान देने पर शहीद का दर्जा है, जबकि अग्निवीर को नहीं। सरकार में अग्निवीर योजना बंद करेंगे। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार के केंद्रबिंदु हैं। देश के सारे भ्रष्टाचारी नेता उनकी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

जैसे ही वे लोगों के बीच जा रहे हैं, उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर भगाया जा रहा है। राहुल ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने का सपना न देखे।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *