देशभर में लोगों ने रामायण पाठ और भजन करते हुए शोभा यात्राएं निकाली

कल अयोध्‍या में होने वाले राम लला प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्‍य में आज देशभर में लोगों ने रामायण पाठ और भजन करते हुए शोभायात्राएं निकाली। विभिन्‍न स्‍थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों और अनुष्‍ठानों का आयोजन किया जा रहा है।

अयोध्या में कल भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर देशभर के मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। लगातार रामधुन, भजन-र्कीतन और रामायण का पाठ चल रहा है।

देश भर के प्रमुख स्थानों पर पोस्टरों पर रामायण के विभिन्न श्लोक भी छापे गए हैं, और संगीत, भक्ति गीतों और राम चरित मानस के छंदों के पाठ के साथ धार्मिक उत्साह चरम पर पहुंच गया है। देशभर में जगह-जगह रामलीलाएं, भागवत कथाएं, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘एकाग्रता की शक्ति’ का योग महोत्सव संपन्न! विवेकानंद केंद्र के 10 दिवसीय सत्र में विद्यार्थियों ने सीखी ध्यान की तकनीक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    रामनवमी पर भगवा रंग में रंगेगी ‘सिल्क सिटी’! भागलपुर में 27 मार्च को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा; मंजूषा पेंटिंग वाली बैलगाड़ियां और महाराष्ट्र के नगाड़े होंगे आकर्षण का केंद्र

    Share Add as a preferred…

    Continue reading