दूसरे दिन भी ईडी की टीम पर बंगाल में हमला

ईडी ने पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला मामले में बनगांव नगर निकाय के पूर्व अध्यक्ष शंकर आद्या को शनिवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद समर्थकों ने ईडी टीम पर हमला बोल दिया। संदेशखाली में शुक्रवार को हुए हमले के बाद केंद्रीय एजेंसी पर यह दूसरा हमला था।

अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर 24-परगना जिले के तृणमूल कांग्रेस नेता शंकर और उनके परिवार से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी के बाद बनगांव के सिमुलटोला स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी जब शंकर को ले जाने लगे तो समर्थकों ने अधिकारियों का रास्ता रोकने की कोशिश की और उनके वाहनों पर पथराव किया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों को हालात पर काबू पाने के लिए भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

    Share Add as a preferred…