दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी; झुलसाती गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी शनिवार सुबह भी जारी रही थी। लेकिन, शाम होते-होते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन, हीटवेव का असर लगातार जारी है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम से ही तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी और बूंदाबादी का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गनीमत रही कि दिल्ली और नोएडा, दोनों जगहों पर शनिवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं गया है। दिल्ली के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री ही दर्ज किया गया है।

आईएमडी ने अपनी वेबसाइट पर जारी आंकड़ों में बताया था कि शनिवार को बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ तूफान आ सकता है। हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई थी। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी शनिवार सुबह भी जारी रही थी। लेकिन, शाम होते-होते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन, हीटवेव का असर लगातार जारी है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।

कब तक रहेगा हीटवेव का असर?

मौसम विभाग के मुताबिक 3 जून तक हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। दिल्ली में शनिवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पूसा में 40.3, अलीपुर में 43.9, अशोक विहार और बवाना में 43.8 डिग्री, जहांगीरपुरी में 44.4, द्वारका सेक्टर-8 में 44.1, आरके पुरम में 44.9 के अलावा विवेक विहार में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कल कैसा रहेगा मौसम?

शनिवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अलर्ट में कहा है कि रविवार को भी हल्के बादलों के साथ अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं और तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 जून के बाद लोगों को हीटवेव का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते अधिकतम तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।

गौरतलब है कि एनसीआर में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का कहर जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *