दिल्ली में रविवार रहा सबसे सर्द, आज कोल्ड डे

घने कोहरे का सामना कर रही दिल्ली पर अब कड़ाके की ठंड का हमला होगा। यहां रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन है।

दिल्ली में कड़ाके की सर्दियों का दौर शुरू हो गया है। सफदरजंग में रविवार को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। मयूर विहार इलाका सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार कोहरे और धूप नहीं निकलने के चलते ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है।

नए साल पर रहेगी कोल्ड डे की स्थिति

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को कोल्ड डे यानी ठंडे दिन की स्थिति बन सकती है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री या उससे कम होने और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे होने पर उसे कोल्ड डे की स्थिति माना जाता है।

  • Related Posts

    “लाठियां खाईं, संघर्ष किया… अब देश को मिलेगा लाभ”— नीतीश के राज्यसभा जाने पर भावुक हुए अश्विनी चौबे; बधाई देते हुए साझा किए पुराने संस्मरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading