दिल्ली में बिना कूलर-पंखे के रह रहा था बिहार का मजदूर, 107 डिग्री बुखार में हुई मौत

बिहार के दरभंगा का रहने वाला यह शख्स अपने कमरे में बिना किसी कूलर या पंखे के रह रहा था। उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के हीट स्ट्रोक यूनिट में रखा गया था। बुधवार सुबह उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और शाम करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भयंकर गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में भी लू से इस सीजन में पहली मौत हुई है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। हालांकि, इमरजेंसी विभाग के डॉक्टर बोल रहे हैं कि ऐसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिहार के दरभंगा का रहने वाला यह शख्स अपने कमरे में बिना किसी कूलर या पंखे के रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक एक पाइपलाइन फिटिंग फैक्टरी में काम करता था। सोमवार रात को उसके रूममेट और फैक्टरी के अन्य कर्मचारी उसे डॉक्टरों के पास लेकर आए। उसे बहुत तेज बुखार था। एक डॉक्टर ने बताया कि वह बिना कूलर या पंखे वाले कमरे में रह रहा था। उसे बहुत तेज बुखार हो गया था। उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर चला गया, जो सामान्य शरीर के तापमान से 10 डिग्री अधिक है।

बताया जा रहा है कि उसे अस्पताल के हीट स्ट्रोक यूनिट में रखा गया था। बुधवार सुबह उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और शाम करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।

Related Posts

सिलेंडर की लाइन बनी ‘मौत की कतार’! गैस किल्लत के खौफ ने ली दो बुजुर्गों की जान; 3 घंटे कतार में खड़े रहने के बाद मुख्तार अंसारी ने तोड़ा दम

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *