दहेज प्रताड़ना में विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

दहेज प्रताड़ना में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है। जिसमें पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों को नामजद किया गया है। दीदारगंज पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

धनरुआ के रहने वाले पीड़ित सुनील राम ने दीदारगंज पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रुबी की शादी चार साल पहले फतेहपुर के रहने वाले निलेश राम के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों के बाद से ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत कर मामला शांत कराया गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद से ही दहेज में गाउ़ी की मांग को लेकर फिर से वे लोग बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इधर रविवार को उन्हें जानकारी हुई कि ससुरावालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है।

जब वे लोग यहां पहुंचे तो देखा कि ससुराल पक्ष के सारे लोग फरार हैं। दीदारगंज थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने रविवार की रात घटना की शिकायत दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने गांव में जाकर छानबीन की है। जहां ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए गए। गांव वालों के अनुसार उनलोगों ने रुबी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पिता ने बेटी के शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए पति समेत सास व ससुर को आरोपित किया है।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा में बेगूसराय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जन संवाद कार्यक्रम में विकास कार्यों और नई योजनाओं का किया उल्लेख

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय में विकास योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिए तेज क्रियान्वयन के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading