थोड़ी देर से ही सही लेकिन आ गया मानसून

अंतत बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी। गुरुवार को काले बादलों के साथ रिमझिम फुहारों से कई जिले तर हो गए। बिहार में मानसून के आगमन की तिथि 13 जून है। इस बार यह एक हफ्ते की देरी से पहुंचा है। हालांकि, तेज गति के कारण पहले ही दिन 14 जिलों में मानसून का प्रसार हो चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मानसून किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते बिहार की सीमा में पहुंचा। देखते- देखते भागलपुर, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, प.चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में फैल गया। इससे तापमान गिरा और लोगों को तपिश से राहत मिली है। हालांकि, राजधानी में उमस बरकरार रही। अगले एक-दो दिनों में पटना, गया सहित छपरा तक मानसून के प्रसार के आसार प्रबल हैं।

अब इसके प्रसार की गति बेहतर रहेगी। दो तीन दिनों में यह राज्य भर में प्रसार पा जाएगा। मानसून पिछले 20 दिनों से पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में अटका हुआ था। पिछले दो तीन दिनों से किशनगंज, अररिया, सुपौल सहित आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हो रही थी। गुरुवार को मानसून के दस्तक देने से पूर्व कैमूर को छोड़कर राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…