तेजस्वी यादव ने पीएम को बताया नाउम्मीद, कहा – वो थक चुके हैं

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री जब बोलते हैं तो लगता है वो थक चुके हैं, नाउम्मीद हो चुके हैं। उनके पटना आने पर कुछ खास लोगों को रात में बुलाकर अच्छे से निर्देश दिये जा रहे हैं।

हमलोगों को पता है क्या-क्या निर्देश दिये जा रहे हैं। ये लोग डर चुके हैं कि बिहार से नतीजा इनके खिलाफ आने वाला है। तेजस्वी बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने के पूर्व मीडिया से पटना एयरपोर्ट पर बात कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने पवन सिंह को निष्कासित किये जाने को भाजपा का अंदरूनी मामला बताया।

उन्होंने कहा कि हमको तो लग रहा है कि भाजपा की साजिश है, उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए और दिखावटी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, चिराग पासवान से जुड़े सवाल पर उन्हें हार की मुबारकबाद दी।

  • Related Posts

    बिहार दिवस समारोह में आईपीआरडी पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, वर्चुअल सेल्फी प्वाइंट पर उमड़ी भीड़

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर गन्ना उद्योग विभाग का फोकस: रोजगार, किसानों की आय और उद्योग पुनर्जीवन पर जोर

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *