तीसरी बार अंतरिक्ष जाएंगी भारतीय मूल की सुनीता वलियम्स

भारतीय मूल की सुनीता वलियम्स नासा के स्टारलाइनर से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने को तैयार हैं। यह उनकी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा होगी। यह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और बोइंग का संयुक्त मिशन है।

पहले तकनीकी खराबी के कारण इसमें रुकावट आ गई थी। नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में परिक्रमा कर रहे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए उड़ान भरेंगी।

नासा के अनुसार, फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय मानक समय के अनुसार रात 10 बजे विमान को रवाना किया जाएगा। नासा कॉमर्शियल क्रू कार्यक्रम के तहत स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होने वाले पहले मनुष्य सुनीता विलियम्स और नासा अंतरिक्षयात्री बैरी विल्मोर होंगे।

एटलस-5 रॉकेट से भेजा जाएगा 

स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को रॉकेट कंपनी यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (यूएलए) के एटलस-5 रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। निर्धारित समयानुसार यह रविवार को आईएसएस पहुंच जाएगा। इसके बाद ये अंतरिक्ष यात्री लगभग एक सप्ताह तक आईएसएस में कई परीक्षण करेंगे।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी से की फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *