जबरिया शादी से नाखुश युवक ने खा लिया जहर, मायागंज अस्पताल में भर्ती

  • बिहार में फिर एक पकरोआ शादी का मामला आया सामने
  • इस अनोखी शादी का दर्द जान कर रह जाएंगे हैरान

भागलपुर:  बिहार में पकरौआ यानी जबरिया शादी का एक और मामला सामने आया है। जबरिया शादी का हश्र दर्दनाक है। जिस लकड़े की शादी जबरदस्ती करा दिया गया, उसने जहर खा लिया है। जिंदगी और मौत के बीच भागलपुर के जेएलएन अस्पताल मायागंज में भर्ती है।

मामला अमरपुर थाना इलाके के भरको कटहरा इलाके की है। अस्पताल में भर्ती जबरिया शादी के शिकार शिवनंदन ठाकुर के भाई अजय ठाकुर बताते हैं कि लड़का का लड़की पसंद नहीं था। लड़की गोरयासी शाहकुंड की रहनेवाली है। जब घटना की जानकारी हुई तो शिवनंदन के पिता विंदेश्वरी ठाकुर समाज के कुछ परिजन को लेकर गोरयासी गांव लड़की वाले के घर पहुंचे तो, उनलोगों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। लड़की के पिता पप्पू ठाकुर का कहना है जब लड़का स्वस्थ होकर लौटेगा तभी उनके गार्जियन को छोड़ा जाएगा।

फिलहाल मामला पुलिस थाने तक नहीं पहुंची है। लड़के के परिजन इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल में हैं। लेकिन जबरिया शादी का जो दर्द है उसे आप देख और समझ सकते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    70वीं BPSC में अभिषेक कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, बने अंचल अधिकारी; महादेव टीकर सहित पूरे पीरपैंती में खुशी की लहर

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *