जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में शनिवार को बैठक होगी। मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच गये हैं। इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम, 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव, भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। पार्टी के सांगठनिक विषयों पर भी मंथन होगा और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसको लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फैसला लिया जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11.30 बजे से होगी। इसके पहले साढ़े दस बजे से जदयू के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक होगी। इस दौरान पदाधिकारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कौन-कौन से विषय लिये जाएंगे, यह तय किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में करीब 100 नेता भाग लेंगे।

इसमें सभी मंत्री, सांसद और प्रदेशों के पार्टी अध्यक्ष शामिल रहेंगे। इधर, मुख्यमंत्री के दिल्ली पहुंचते ही उनके आवास पर जदूय के वरिष्ठ नेताओं को पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मुख्यमंत्री रविवार की शाम को पटना लौटेंगे। दिल्ली जाने के क्रम में मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बैठक में कुछ अच्छे फैसले लिए जाएंगे।

  • Related Posts

    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर की ‘गुड़िया’ ने बदली सुमेरा पंचायत की तकदीर! लाह की चूड़ियों से खादी मॉल तक का सफर; स्कूटी पर सवार होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं गांव की बेटियां

    Share Add as a preferred…

    Continue reading