जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, महावीर मंदिर में पूजा कर शुरू किया राजनीतिक सफर

Nitish Kumar के पुत्र Nishant Kumar ने रविवार को अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत कर दी। उन्होंने Janata Dal (United) (जदयू) की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में प्रवेश किया।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha ने उन्हें जदयू की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष Umesh Kushwaha, बिहार सरकार के मंत्री Shravan Kumar, Lesi Singh सहित कई नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

महावीर मंदिर में किया दर्शन

जदयू में आधिकारिक रूप से शामिल होने के बाद निशांत कुमार सबसे पहले Mahavir Mandir पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

कर्पूरी सभागार में हुआ सदस्यता कार्यक्रम

इससे पहले प्रदेश जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई और पार्टी की ओर से उनका स्वागत किया।

अपने पहले राजनीतिक संबोधन में निशांत कुमार ने वहां मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी लोगों का अभिनंदन है कि आप अपना कीमती समय निकालकर यहां आए। आप सभी का स्वागत है, मैं आप सभी को नमन और धन्यवाद देता हूं।

पार्टी संगठन को मजबूत करने की कही बात

निशांत कुमार ने कहा कि वह जदयू की सक्रिय सदस्यता लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं पार्टी कार्यालय में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने आया हूं और सक्रिय सदस्य बनकर पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, जो उनका निजी फैसला है। वह इस फैसले का सम्मान करते हैं और सभी लोग उनके मार्गदर्शन में काम करेंगे।

पिता के काम को जनता तक पहुंचाने का संकल्प

निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के लिए जो काम किया है, उसे वह जनता तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, “मुझे अपने पिता पर गर्व है। उन्होंने बिहार और देश के लिए जो काम किया है, उसे लोग हमेशा याद रखेंगे। मैं पार्टी कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार पर अपना विश्वास बनाए रखें और उनका मनोबल बढ़ाते रहें।

  • Related Posts

    पटना से हवाई यात्रा हुई महंगी: दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट पर फ्लाइट किराये में 8–15% तक बढ़ोतरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading