
Nitish Kumar के पुत्र Nishant Kumar ने रविवार को आधिकारिक तौर पर Janata Dal (United) (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।
इस मौके पर निशांत ने कहा कि जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने पिता से मिलकर पार्टी की मजबूती और बिहार के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “आपकी यह मुस्कान पूरे बिहार को रोशन करती है, पिताजी।”
संजय झा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
जेडीयू में निशांत कुमार की सदस्यता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha ने दिलाई। इस अवसर पर बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष Umesh Kushwaha, बिहार सरकार के मंत्री Shravan Kumar, Lesi Singh समेत कई नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महावीर मंदिर में किया पूजा-अर्चना
जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार सबसे पहले Mahavir Mandir पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
पार्टी संगठन को मजबूत करने की कही बात
प्रदेश जेडीयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई।
अपने पहले राजनीतिक संबोधन में निशांत कुमार ने कहा कि वह सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “आप सभी लोगों का अभिनंदन है कि आप अपना कीमती समय निकालकर यहां आए। मैं आप सभी को नमन करता हूं।”
पिता के काम को जनता तक पहुंचाने का संकल्प
निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के लिए जो काम किया है, उसे जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी वह निभाने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने कहा, “मुझे अपने पिता पर गर्व है। उन्होंने बिहार के विकास के लिए जो काम किया है, उसे जनता हमेशा याद रखेगी। मैं पार्टी कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने की कोशिश करूंगा और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार पर अपना विश्वास बनाए रखें और उनका मनोबल बढ़ाते रहें।


