जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लोकसभा में विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव शुरू करने का मुद्दा उठाया

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव शुरू करने का मुद्दा उठाया। कहा कि कोरोना काल में रेल सेवा बंद कर दी गई थी, लेकिन रेल सेवा बहाल होने के बाद कई स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव समाप्त कर दिया गया। खासकर छोटे स्टेशनों पर ईएमयू ट्रेन का भी ठहराव बंद कर दिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जानकारी के अनुसार लगभग दस हजार से अधिक स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव बंद है, जो उचित फैसला नहीं था। मेरे निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बड़हिया, बाढ़ व अथमलगोला स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव अब नहीं होता है। बंसीपुर व कुंदरहोल्ट जैसे छोटे स्टेशनों पर ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का ठहराव बंद है। रेल मंत्री को मैंने कई बार पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है, कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Related Posts

बिहार में ‘टेंडर माफिया’ पर EOU का कड़ा पहरा! सरकारी ठेकों के लिए बनी 5 सदस्यीय ‘स्पेशल टीम’; अवैध खनन में 325 करोड़ के राजस्व का बड़ा खुलासा

Share Add as a preferred…

Continue reading
पटना में नीति आयोग का ‘महामंथन’ संपन्न! अब ‘बैंक’ नहीं, ‘वन-स्टॉप शॉप’ बनेंगे पैक्स (PACS); 10 राज्यों के सफल मॉडलों से बदलेगी बिहार के गांवों की सूरत

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *