छुट्टी पर अफवाह फैलाने वाले लोग अवकाश सूची देख लें :संजय झा

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि छुट्टी पर अफवाह फैलाने वाले लोग अवकाश सूची जरूर देख लें। एक्स पर उन्होंने कहा कि स्कूलों में 2024 की छु्ट्टी को लेकर कुछ लोग अफवाह फैला रहे थे।

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सामान्य और उर्दू स्कूलों के लिए वहां के विद्यार्थियों की सुविधा के अनुरूप छुट्टियों का अलग-अलग कैलेंडर जारी किया है। वर्ष 2024 में रामनवमी, महावीर जयंती, सम्राट अशोक जयंती, वीर कुंवर सिंह जयंती आदि छुट्टियां ग्रीष्मावकाश के दौरान होंगी। जिन लोगों का कहना था कि महाशिवरात्रि, जानकी नवमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसी छुट्टियां समाप्त कर दी हैं। ये लोग शिक्षा विभाग द्वारा जारी छुट्टी की सूची देख लें।

ये भी पढ़े..

बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *