छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ और लापरवाही के कारण प्रधानाध्यापिका निलंबित

भागलपुर : नारायणपुर के प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला भवानीपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी को लापरवाही व छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने, पठन-पाठन में रूचि नहीं लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत भवानीपुर की नियोजन इकाई के सदस्य सह पंचायत सचिव ने जांचोपरांत की है।

पिछले माह ग्रामीणों ने बच्चों के मध्याह्न भोजन में कीड़ायुक्त छोला खिलाने को लेकर बीडीओ से शिकायत की थी। उस समय विद्यालय में उपस्थित एचएम व बीडीओ की जांच में अनुपस्थित हो गयी थी। पंजी जांच में उपस्थित छात्रों की अपेक्षा भौतिक छात्रों की उपस्थिति कम पायी गयी थी।

  • ये भी पढ़े..

    कहलगांव सहयोग शिविर का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    8 और 9 जुलाई की रात विक्रमशिला सेतु रहेगा पूरी तरह बंद, IIT पटना की विशेषज्ञ टीम करेगी स्थायी मरम्मत कार्य का निरीक्षण

    Share Add as a preferred…