घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने से किया इंकार, दो चिकित्सक बर्खास्त

घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने से इंकार करने पर जीटीबी और एलएनजेपी के चार डॉक्टरों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में दो डॉक्टरों को निलंबित जबकि दो अन्य डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है।

डॉक्टरों ने पुलिस द्वारा घायल अवस्था में लाए गए एक व्यक्ति को भर्ती करने से इंकार कर दिया था। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह मामला तीन जनवरी का है, जिसमें पुलिस की चलती वैन से एक व्यक्ति कूद गया था। पुलिस उक्त व्यक्ति को एक मामले में हिरासत में लेकर जा रही थी। चलती पुलिस वैन से कूदने से उस व्यक्ति को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गई। लेकिन वहां से उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया। जब पुलिस उसे जीटीबी लेकर आई तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस घायल को लेकर एलएनजेपी पहुंची, लेकिन यहां भी डॉक्टर ने घायल को भर्ती करने से इंकार कर दिया।

समय पर इलाज नहीं मिलने से घायल की मौत हो गई। जांच में दोनों अस्पतालों के दो-दो डॉक्टर दोषी पाए गए। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कार्रवाई की फाइल एलजी को भेज दी है।

  • Related Posts

    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर की ‘गुड़िया’ ने बदली सुमेरा पंचायत की तकदीर! लाह की चूड़ियों से खादी मॉल तक का सफर; स्कूटी पर सवार होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं गांव की बेटियां

    Share Add as a preferred…

    Continue reading