गोपाल मंडल द्वारा थप्पड़ मारने का मामला पकड़ रहा तुल,अजीत शर्मा बोले:मांगनी चाहिए माफी

भागलपुर:गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल के द्वारा औद्योगिक थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक पर शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिजनों के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर किया जा रहे जाम के दौरान मृतक के परिजन को थप्पड़ मारने के मामले पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि परिजन जब मुआवजा की मांग कर रहे थे। ऐसी स्थिति में विधायक को उनका साथ देना चाहिए था, ना कि थप्पड़ मरनी चाहिए थी। इस तरह की हरकत से इंडी गठबंधन की किरकिरी होती है। विधायक गोपाल मंडल को इस हरकत के लिए मृतक के परिजनों सहित देश से माफी मांगनी चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में “सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन” कार्यक्रम का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 कर्मी और जनप्रतिनिधि सम्मानित

    Share Add as a preferred…

    गोराडीह पीएचसी में बेटी जन्मोत्सव का आयोजन, नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी किट देकर किया सम्मानित

    Share Add as a preferred…