केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का नेपाल दौरा 28 जुलाई को, त्रिपक्षीय ऊर्जा समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

भारत के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर इसी महीने के आखिरी सप्ताह में नेपाल का दौरा करने वाले हैं। भारत में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद भारत सरकार के किसी मंत्री की यह पहली नेपाल यात्रा होगी। नेपाल, भारत और बांग्लादेश के बीच होने जा रहे त्रिदेशीय विद्युत व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के लिए भारत के ऊर्जा मंत्री का नेपाल दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नेपाल के ऊर्जा तथा जलस्रोत मंत्री दीपक खड्का ने बताया कि भारत के रास्ते बांग्लादेश तक नेपाल के बिजली बेचने का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर 28 जुलाई को काठमांडू पहुंचने वाले हैं।

ऊर्जा मंत्री खड्का के मुताबिक बांग्लादेश के विद्युत राज्य मंत्री नसरूल हामीद को भी आमंत्रित किया गया है। तीनों देशों के ऊर्जा मंत्री की उपस्थिति में त्रिदेशीय विद्युत व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। इस समझौते के तहत नेपाल अपनी बिजली भारत के रास्ते बांग्लादेश को बेच सकती है। भारत सरकार की तरफ से पहले ही इस बारे में समझौता हो चुका है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला: ‘152 पेपर लीक ने 7.7 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित किया’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…