कुमैठा पंचायत के वार्ड दो में पीसीसी सडक निर्माण में अनियमितता होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

कुमैठा पंचायत के वार्ड दो में पीसीसी सडक निर्माण में अनियमता होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

भागलपुर सुलतानगंज प्रखण्ड के कुमैठा पंचायत के वार्ड दो में पीसीसी रोड निर्माण में अनियमता होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा| वही इस मामले में ग्रामीण धनन्जय कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि पीसीसी रोड निर्माण में छ: इंच रोड ढलाई होना चाहिए लेकिन वार्ड सदस्य एंव ठेकेदार की मिली भगत से दो इंच पीसीसी सडक निर्माण किया जा रहा है| जिससे सडक पर जलजमाव होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है| इस मामले को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया गया है| लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है| और वार्ड सदस्य के द्वारा ग्रामीण महिला का बर्तन धोते फोटो खीच लेने का आरोप लगाया है| और ग्रामीण ने कहा कि पीसीसी सडक पर से जलजमाव का पानी की निकासी नहीं होने से आनेजाने में काफी परेशानी होगी और सरकार की योजना के अनुसार पीसीसी सडक का निर्माण होने की मांग पदाधिकारी से किए हैं|

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ऑफिस में सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 25 कर्मचारियों को दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर स्टेशन पर बड़ा खुलासा: RPF की कार्रवाई में ₹1 करोड़ के गहने और नकदी बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *