किराना दुकानदार की बेटी ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में बनी CA, पढ़े हर्षिता की कहानी

कहते हैं प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती. प्रतिभाशाली बच्चे किसी भी परिस्थिति में खुद को विजेता साबित कर ही देते हैं. हॉल ही में आए सीए परीक्षा के परिणाम ने कुछ को खुशियां दी है तो कुछ को फिर से मेहनत करने की सीख. देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सीए की परीक्षा पास कर चूरू में साधारण से परिवार की बेटी सीए बनी है. जिसके बाद शहर की 25 साल की हर्षिता अग्रवाल को बधाई देने वालो का तांता लगा है.

किराना दुकानदार की बेटी ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में बनी CA, पढ़े हर्षिता की कहानी

सीए की परीक्षा पास करने वाली हर्षिता अग्रवाल के पिता नरेश अग्रवाल जो 12वीं पास हैं और उनकी माता गृहणी और बड़ा भाई भी पिता के साथ गल्ले किराणा की दुकान पर उनका हाथ बंटाता है. सीए की परीक्षा का परिणाम आया और जब परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी सीए बन गयी तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

किराना दुकानदार की बेटी ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में बनी CA, पढ़े हर्षिता की कहानी

6 साल से कर रही थी तैयारी

हर्षिता अग्रवाल देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सीए की परीक्षा पास करने के लिए पिछले 6 साल से तैयारी कर रही थी. अब जाकर उसे सफलता हासिल हुई है. हर्षिता ने बताया कि उसका अमूमन समय पढ़ाई में ही बीतता था और वह भी सीए की परीक्षा की तैयारी को लेकर काफी गम्भीर थी. जिसका परिणाम आज सबके सामने है.

ये भी पढ़े..

PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

Share Add as a preferred…

NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

Share Add as a preferred…