कटिहार कोर्ट में सुनवाई से पहले दुष्कर्म पीड़िता की गोली मार हत्या

कटिहार : पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में शुक्रवार तड़के तीन बजे घर में घुसकर एक युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को युवती की केस में गवाही होनी थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। हत्या का आरोप युवती के प्रेमी पूर्णिया के नंदगोला टीकापट्टी निवासी आमोद कुमार मंडल पर लगा है।

परिजनों के अनुसार युवती ने 27 जुलाई 2021 को अपने प्रेमी आमोद कुमार मंडल के विरुद्ध दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में न्यायालय में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले की शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। इसको लेकर शुक्रवार तड़के आरोपी ने पीड़ित युवती के घर में घुसकर सोयी अवस्था में सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में सोयी अवस्था में 21 वर्षीय युवती को उनके प्रेमी आमोद कुमार मंडल साकिन नंदगोला टीकापट्टी थाना (पूर्णिया) निवासी के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। घटना स्थल पर पुलिस के एफएसल टीम भी भेजी गई थी। साथ ही आरोपित के गिरफ्तारी के एक विशेष गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • Related Posts

    दरभंगा में ‘बदले’ का गंदा खेल: दो पत्नियों की शिकायत पर दो पति गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के जुर्म में सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बेगूसराय में गुरु-शिष्य परंपरा कलंकित: किताब देने के बहाने छात्रा के घर में घुसा सरकारी शिक्षक, दुष्कर्म की कोशिश; ग्रामीणों ने सिखाया सबक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading