ऐसा क्या हुआ कि पति-पत्नी ने एक-दूसरे का ही कर दिया कत्ल, जानें रिश्ते के दर्दनाक अंत की कहानी

सीतामढ़ी में पति-पत्नी ने अपने पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक-दूसरे की जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। महिला के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

शादी के वक्त सात फेरे लेकर सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी ने एक दूसरे का कत्ल कर दिया है। मामला सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर भाउर पंचायत का है जहां आज पति-पत्नी ने पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक-दूसरे की जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। महिला के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या है पूरा मामला?

मृतका चंद्रकला देवी मुजफ्फरपुर जिले के गाय घाट थाना क्षेत्र के रदौर गांव की है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। आज यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक आज भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसी क्रम में पहले पति ने तेज हथियार से अपनी पत्नी चंद्रकला देवी की गर्दन पर वार कर दिया फिर पत्नी ने अपने पति मेनेजर रॉय के पेट में तेज धारदार चाकू घोंप दिया जिससे पति की आंत बाहर निकल आई। पत्नी की मौत पहले ही घटनास्थल पर हो गई जबकि पति की मौत इलाज के दौरान एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में हुई।

समझौता करने के लिए बुलाई थी पंचायत

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लड़ाई को लेकर समझौता करने के लिए पंचायत भी बुलाई गई थी। खुद सरपंच ने दोनों के बीच अनबन को दूर करने के लिए पंचायत की बैठक बुलाई थी। इसके बावजूद भी दोनों की लड़ाई खत्म नहीं हुई और आज इस रिश्ते का दर्दनाक अंत हो गया। मौके पर बोखरा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया वहीं, पति के शव के आने का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि हत्या की बात सामने आ रही है। पति-पत्नी ने एक दूसरे को मार डाला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *