एमडी प्रवेश परीक्षा में हुई धांधली, पांच दबोचे गए

देहरादून पुलिस ने सोमवार को एम्स की ऑल इंडिया एमडी प्रवेश परीक्षा में नकल का भंडाफोड़ किया है। इसमें एम्स के एक डॉक्टर और एमबीबीएस के छात्र समेत पांच आरोपी अब तक गिरफ्तार हुए हैं। यह परीक्षा रविवार 19 मई को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।

एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों से पेपर हल करवाकर हिमाचल के कांगड़ा स्थित परीक्षा केंद्र पर तीन अभ्यर्थियों को नकल करवाई गई। इसके एवज में इनसे 50-50 लाख रुपये लिए थे। जबकि एम्स के डॉक्टरों से पेपर हल करने का सौदा दो-दो लाख रुपये में तय किया गया था। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक रविवार को एम्स की एमडी के लिए इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंपोटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा हुई थी।

इसमें नकल माफिया के सक्रिय होने सूचना मिली। मुखबिर ने देहरादून जिले से अन्य प्रदेशों में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को नकल कराने की जानकारी दी।

  • ये भी पढ़े..

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री बोले– मांगें बदलते रहे विपक्ष के नेता

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम! PM आवास से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *