एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा पटना में   एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पटना : 15.12.2023

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार,पटना द्वारा शुक्रवार (15-12-2023) को अनीसाबाद, पटना में स्थित राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के सभागार मे एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागिगण, इत्यादि ने भाग लिया। यह कार्यक्रम, एमएसएमई मंत्रालय,भारत सरकार के उद्यमिता सह कौशल विकास योजना के अंतर्गत, इस कार्यक्रम का आयोजन निदेशक प्रदीप कुमार, आई.ई.डी.एस. के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया,जिसका उद्देश्य, उद्यमियों /भावी उद्यमियों/ छात्रों/ छात्राओं के बीच उद्यमिता के महत्व, प्रक्रियाओ, इस संबंध में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बिहार राज्य में, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं विभिन्न प्रक्रियाओ के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना था। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो सुरेंद्र कुमार, प्राचार्य, प्रो शंकर प्रसाद साह, उप प्राचार्य, संजीव आजाद, सहायक निदेशक, एस पी वर्मा, पूर्व सहायक निदेशक, संजय कुमार वर्मा, पूर्व महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, रविकांत, सहायक निदेशक, अनमोल कुमार, अंकेश कुमार एवं महाविद्यालय के अन्य संकाय इत्यादि मौजूद रहे|

इस कार्यक्रम संयोजन एवं समन्वयन इस कार्यालय के सहायक निदेशक रविकांत ने किया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविकांत सहायक निदेशक ने कार्यक्रम उदेश्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये उद्यमिता का महत्व, प्रक्रियाओं, इस संबंध मे विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी । अतिथियों ने प्रतिभागियों को उद्यमिता के क्षेत्र मे आगे बढ्ने के लिए आपने अनुभावों से उचित मार्गदर्शन दिया I संजय आजाद, सहायक निदेशक द्वारा उपस्थित छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र से सबंधित कई ऐसे उदाहरण छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किए जिसमें उन्होंने अपने बलबूते बड़े उद्यम स्थापित किए जिसमें काफी बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन हुआ। संजय कुमार वर्मा ने उधमियों एवं भावी उधमियों को बिहार राज्य में एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाये जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं पटना जिला मे विभिन्न औधोगिक सम्भावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एस पी वर्मा ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से उद्यमिता के लिए उपस्थित प्रतिभागियों को प्रेरित किया। रविकांत ने जिला में चलाये जाने वाली विभिन्न योजनाओं में बैंको द्वारा दी जाने वाली वितीय सहायता एवं जिला अग्रणी बैंक की भूमिका और बैंको द्वारा चलाये जाने वाली अन्य स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम मे रविकांत ने एमएसएमई मंत्रालय, नई दिल्ली के द्वारा भेजे गए वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाया एवं हर तरह की जानकारी साझा की एवं भारत सरकार के एम एस एम ई मंत्रालय के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का विधिवत समापन डॉ तुषार आर्य सहायक प्रोफेसर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन रविकांत, सहायक निदेशक द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *