एनडीए करेगा चार सौ का आंकड़ा पार:जे पी नड्डा

लोकसभा चुनाव के लिए सभी सातों चरणों के मतदान के बाद शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दावा किया है कि भाजपा 370 और एनडीए चार सौ सीटों का आंकड़ा पार करेगा। नड्डा ने एक बयान जारी कर मतदाताओं के प्रति आभार जताने के साथ ही बिना थके प्रचार अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का खास तौर पर आभार जताया है।

उन्होंने सहयोगी दलों का भी शुक्रिया अदा किया है। कहा कि देश की जनता ने एक समर्थ, शक्तिशाली, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए तथा तुष्टिकरण, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए मतदान किया है। भाजपा के लिए इस लोकतंत्र के त्योहार को सफल बनाने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *