‘एक थी कांग्रेस’, CM मान बोले- मां अपने बच्चों को सुना सकती हैं दुनिया की सबसे छोटी कहानी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि जल्द ही इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित की जाएगी।यह बात उन्होंने नए साल के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने साल के पहले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए.  इस बीच सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का क्या हुआ सबको पता है ? सीएम मान ने आगे तंज भरे लहजे में कहा, ”दिल्ली से पंजाब के बीच कोई मां अपने बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती हैं- एक थी कांग्रेस।”

दरअसल, पंजाब कांग्रेस के कई नेता राज्य में आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने के पक्ष में नहीं हैं. ऐसे में इन चर्चाओं के बीच सीएम भगवंत मान का ये बयान आया है. पंजाब के सीएम मान ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब की झांकी को रिपब्लिक डे परेड में मौका न मिल पाने पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि हमें बीजेपी के एनओसी की जरूरत नहीं है. हम अपने शहीदों का सम्मान करना जानते हैं।

सीएम मान ने कहा, ”हमें अपने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, लाला लाजपत राय, उधम सिंह, माई भागो, करतार सिंह सराभा,गदरी बाबे और महाराजा रणजीत सिंह जी की कुर्बानियों को रिजेक्टेड कैटिगरी में नहीं भेजना है. ये हमारे हीरो हैं. इनका मान सम्मान करना हम जानते हैं।”

  • Related Posts

    गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading