उत्तराखंड के सुरंग से बाहर निकले श्रमिक आज विमान से पहुंचेंगे पटना

उत्तराखंड के सुरंग से बाहर निकाले गए श्रमिकों को शुक्रवार को विमान से पटना लाया जाएगा। पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह आठ बजे श्रमिक पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर श्रम संसाधन विभाग के मंत्री मौजूद रहेंगे। सुरंग से निकाले गए राज्य के पांच श्रमिकों में भोजपुर के सबाह अहमद, सारण के सोनू साह, रोहतास के सुनील, बांका के विरेंद्र किस्कु, मुजफ्फरपुर के दीपक कुमार शामिल हैं।

41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे रहे

बता दें कि टनल में 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे रहे। इनमें बिहार और झारखंड के 20 मजदूर शामिल थे। बिहार के मुजफ्फरपुर से दीपक, छपरा के सोनू, बांका के वीरेंद्र किस्कू, भोजपुर में सबाह और सासाराम जिले के चंदनपुरा गांव के रहने वाले सुशील विश्वकर्मा फंसे थे। सभी के सुरक्षित बाहर आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली थी। गांव में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई थी।

हालांकि झारखंड का एक परिवार बेटे के बाहर निकलने की खुशी भी नहीं मना पाया। बेटे के बाहर निकलने की खबर आने से पहले ही पिता की मौत हो गई थी। टनल में झारखंड के 15 और बिहार के 5 मजदूर फंसे थे। परिवार अब अपने बच्चों के घर लौटने का इंतजार कर रहा है।

ये भी पढ़े..

आज का राशिफल और पंचांग: 20 जुलाई 2026, सोमवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेले से पहले अजगैबीनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *