इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या हैं तेल के रेट

वैश्विक बाजार में शनिवार को कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई।इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गईं।

HIGHLIGHTS

  • वैश्विक बाजार में महंगा हुआ कच्चा तेल
  • देश के कई शहरों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
  • दिल्ली समेत चारों महानगरों में तेल के दाम स्थिर

 पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना कुछ न कुछ बदलाव जरूर होता है. शनिवार को भी देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव हुआ. वहीं वैश्विक बाजार में भी क्रूड ऑयल के दाम बदल गए. शनिवार 6 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान डब्ल्यूटीआई का भाव 2.24 फीसदी यानी 1.62 डॉलर बढ़कर 73.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 1.51 प्रतिशत यानी 1.17 डॉलर सस्ता होकर 78.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वहीं देश के कई शहरों में आज तेल की कीमतें कम हुई हैं।

यूपी में क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं. दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल 14-14 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.65 और 89.82 रुपये लीटर हो गया है. जबकि वाराणसी में तेल की कीमतें 33-33 पैसे गिरकर क्रमश 97.17 और 90.35 रुपये लीटर पर आ गई हैं. उधर आगरा में पेट्रोल-डीजल 2-2 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.40 और 89.57 रुपये लीटर पर आ गया है।

प्रयागराज में पेट्रोल 18 तो डीजल 17 पैसे महंगा होकर क्रमशः 97.46 और 90.64 रुपये लीटर हो गया है. जबकि गोरखपुर में तेल का भाव 4-4 पैसे चढ़कर 96.81 और 89.99 रुपये लीटर हो गया है. लखनऊ में पेट्रोल-डीजल 10-10 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.47 और 89.66 रुपये लीटर पर आ गया है।

जानें अन्य राज्यों में क्या हैं तेल के दाम

राजस्थान के बीकानेर में पेट्रोल 52 पैसे चढ़कर 111.08 और डीजल 48 पैसे महंगा होकर 96.08 रुपये लीटर हो गया है. जबकि  गंगानगर में पेट्रोल 52  और डीजल 48 पैसे गिरकर क्रमशः 112.96 और 97.76 रुपये लीटर हो गया है. वहीं हनुमानगढ़ में पेट्रोल 55 तो डीजल 50 पैसे महंगा होकर क्रमशः 112.61 और 97.45 रुपये लीटर पर पहुंच गया है. जबकि टोंक में पेट्रोल का भाव 41 पैसे बढ़कर 109.62 रुपये लीटर और डीजल 37 पैसे महंगा होकर 94.75 रुपये लीटर बिक रहा है।

बिहार के वैशाली में पेट्रोल 37 पैसे चढ़कर 107.93 और डीजल 33 पैसे चढ़कर 94.66 रुपये लीटर हो गया है. वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर में पेट्रोल 26 पैस और डीजल  24 पैसे महंगा हुआ है. इसकी के साथ यहां तेल क्रमशः 108.94 और 94.20 रुपये लीटर हो गया है. उज्जैन में पेट्रोल 14 पैसे चढ़कर 109.14 और डीजल 12 पैसे महंगा होकर 94.37 रुपये लीटर बिक रहा है।

चारों महानगरों में तेल के दाम

शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
कोलकाता106.0392.76
चेन्नई102.6394.24
  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…