इतना बाल-बच्चा पैदा करने वाला कै गो है जी बिहार में? लालू फैमिली पर सीएम नीतीश का अटैक

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज नालंदा में पार्टी प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर लालू फैमिली रही।

अपने गृह जिला नालंदा में पार्टी उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को लालू प्रसाद और उनके परिवार हमला फिर से हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब हमें मौका मिला तो हमने काम करके दिखाया लेकिन जब उन लोगों को 15 साल तक मौका मिला तो क्या किया?

सीएम ने कहा कि सात साल सीएम रहने के बाद जब हटने लगा तो अपनी बीवी को बना दिया। 9 गो बाल-बच्चा पैदा कर दिया। इतना बाल-बच्चा कई पैदा करता है? बिहार में कितना ऐसा लोग है जो इतना बाल-बच्चा पैदा किया होगा? कभी बेटा को तो कभी बेटी को बनाने में लगा हुआ है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी का नाम लिए बगैर कहा कि काम हम किये और प्रचार वह कर रहा है कि सब काम हम किए हैं। बीच मे हम इधर उधर चले गए थे लेकिन अब हम भाजपा के साथ ही रहेंगे। हम और भाजपा मिलकर लगातार विकास का काम किये है। आगे भी भाजपा के साथ रहकर काम करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    8 वर्षों में 5,413 युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कौशल विकास योजना से बढ़ी रोजगार की राह

    Share Add as a preferred…

    बागमती-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना का लोकार्पण, मुख्यमंत्री बोले- किसानों और बाढ़ प्रबंधन को मिलेगा बड़ा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *