इंदौर को लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की दिलचस्प राय! आवेश खान के शहर में बताया क्या है अच्छा

टीम इंडिया दूसरे टी20 मुकाबले के लिए इंदौर पहुंच गई है। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने इंदौर की खासियत को लेकर बात की।

टीम इंडिया टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए इंदौर पहुंच गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसको लेकर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है. इसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों से इंदौर शहर को लेकर राय पूछी गई है. टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ियों ने इंदौर की तारीफ की है और कहा कि पोहा बहुत अच्छा मिलता है. इंदौर आवेश खान का शहर है. वीडियो के अंत में आवेश भी नजर आए हैं।

कुलदीप यादव ने कहा कि इंदौर में क्रिकेट को लेकर बहुत सारी यादें जुड़ी हैं. कुलदीप ने क्रिकेट की यहां से शुरुआत की थी. टीम इंडिया के फील्डिंग कोच ने कहा कि इंदौर का नाम आते ही उनके दिमाग में पोहा आता है. रवि बिश्नोई ने कहा कि वहां का खाना बहुत अच्छा है. संजू सैमसन ने सबसे अलग राय दी. उनका कहना है कि इंदौर के लोग काफी फनी होते हैं. शुभमन गिल ने बताया कि उन्हें इंदौर का स्टेडियम बहुत पसंद है. शिवम दुबे ने भी इंदौरी खाने की तारीफ की. वाशिंगटन सुंदर ने कहा कि उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर पसंद है. टीम के और भी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ ने पोहे की तारीफ की।

वीडियो के अंत में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आवेश खान नजर आते हैं. उन्होंने कहा, ”आप सभी का मेरे शहर इंदौर में स्वागत है.” 27 साल के आवेश इंदौर से हैं और वे डोमेस्टिक क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं. इसके साथ-साथ वे इंडिया रेड, इंडिया सी और इंडिया ए टीमों के लिए भी खेल चुके हैं. आवेश इण्डियन प्रीमियर लीग दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 4 जून 2026 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…