आरा में एक साथ 58 लोगों को क्यों किया गया गिरफ्तार? ये बड़ी वजह आई सामने; एक्शन में पुलिस

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के आदेश पर कांड में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी और शराब बरामदगी को लेकर चलाए गए छापेमारी अभियान में 58 पकड़े गए। इसमें पुलिस पर हमले में एक, हत्या के प्रयास में एक, रंगदारी में दो, आर्म्स एक्ट में एक,दहेज हत्या में एक, वारंट में नौ और शराब में 39 पुलिस के हत्थे चढ़े है। अभियान के दौरान तीन अवैध शराब भट्ठियों को तोड़ा गया।

करीब 362 लीटर देसी और करीब 50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। करीब 500 लीटर देसी शराब का पास विनष्ट कर दिया गया। छह वारंट और एक कुर्की का निष्पादन किया गया। करीब 641 वाहनों की जांच की गई। करीब एक लाख 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

एक पिस्टल और कारतूस के अलावा पांच बाइक को जब्त किया गया। पीरो पुलिस ने सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने और हत्या के प्रयास में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। नारायणपुर पुलिस ने दहेज हत्या में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गीला पुलिस ने चोरी हुए एक बाइक को जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बिहिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अन्य की तलाश जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में लापता युवक का शव चंवर से बरामद, इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: आज प्रसाद हॉस्पिटल पहुंचेगी जांच टीम, सुरक्षा इंतजामों और लापरवाही की होगी पड़ताल

    Share Add as a preferred…