आपस में झगड़ा लगा वोट चाहता है राजद: सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजद पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाज में हिंदू और मुस्लिम का झगड़ा लगाकर वोट लेने की इनकी चाल है, जबकि मेरे 18 वर्षों के शासनकाल में कहीं भी ऐसी वारदात नहीं हुई। भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के पक्ष में आयोजित सभा को मुख्यमंत्री संबोधित कर रहे थे।

दरभंगा के तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा में चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग देश-प्रदेश को ही अपना परिवार मानकर काम करते हैं। कुछ लोग अपने परिवार का विस्तार कर शासन पर सत्ता कायम रखने में लगे हैं।

  • Related Posts

    रणवीर सेना सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC में 301वां स्थान हासिल कर भोजपुर और परिवार का नाम रोशन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading