आज से संसद सत्र , सत्तापक्ष विपक्ष में संग्राम के आसार

अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र में शुरुआती दो दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार यानी 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होगी।

भाजपा नेता एवं सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए हैं। लोकसभा में सबसे अनुभवी सांसद के. सुरेश को प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाने से नाराज विपक्ष सदस्यों के शपथ ग्रहण के समय असहयोग कर सकता है। अध्यक्ष समिति के सदस्य के तौर पर के.सुरेश, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और डीएमके के टीआर बालू प्रोटेम स्पीकर की मदद के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। इंडिया गठबंधन के लोकसभा सांसद सोमवार सुबह संसद परिसर में एकत्र होंगे और एक साथ सदन तक मार्च करेंगे।

अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर टकराव हो सकता है। इस पर विपक्ष ने रुख साफ नहीं किया है। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गठबंधन के नेताओं से चर्चा के बाद अपना रुख साफ करेंगे।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading