आज से बदलेगा भागलपुर का मौसम, गर्मी से मिलेगी निजात

भागलपुर : गर्मी के सितम से लोग परेशान हैं। तेज धूप के कारण अब भी सड़कों पर दोपहर के समय भीड़ कम दिखती है। अत्यधिक तापमान के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है, लेकिन अब लोगों के लिए मौसम विभाग से राहत भरी खबर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से शनिवार तक पूरे हफ्ते तापमान में कमी हो सकती है। इसी बीच हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

बीएयू के कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे अभी सिंचाई रोक सकते हैं। साथ ही मध्यम अवधि वाले धान की नर्सरी लगा सकते हैं। दरअसल, सोमवार को अधिकतम तापमान 38.9 था, जो सामान्य तापमान से 6.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। जबकि न्यूननतम तापमान 29.2 था जो सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री ज्यादा था।

Related Posts

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26-27 मार्च को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

Share Add as a preferred…

Continue reading