आज से खगड़िया के मानसी में रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस

खगड़िया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के मानसी रेलवे जंक्शन पर 17 जुलाई से 12423/12424 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होगा। इसका शुभारंभ खगड़िया सांसद राजेश वर्मा बुधवार को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। सोनपुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने मंगलवार को बताया कि मानसी जंक्शन पर ट्रेन का दो मिनट का ठहराव होगा।

सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। खगड़ियावासियों की वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होगी। अप राजधानी एक्सप्रेस 17 जुलाई को 18.03 बजे मानसी जंक्शन पहुंचेगी और 18.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Related Posts

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खगड़िया में दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति…

Continue reading
भागलपुर-बेंगलुरु के यात्रियों की ‘लॉटरी’ लग गई! सप्ताह में 3 दिन दौड़ सकती है ‘अंग एक्सप्रेस’; DRM ने हेडक्वार्टर को भेजा बड़ा प्रस्ताव

HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के मुसाफिरों…

Continue reading