आज बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना गुजरात जाइंट्स से

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल रात बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को नौ विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर तीन गेंदों में एक विकेट पर 123 रन बनाकर 120 रन के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया। दिल्ली के लिए शेफाली वर्मा 43 गेंदों पर सर्वाधिक 64 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कप्तान मेग लैनिंग ने 43 गेंदों में 51 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन बनाए। आज बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना गुजरात जाइंट्स से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। इससे पहले बैंगलोर की टीम ने यूपी वॉरियर्स को मात्र दो रन से हराया, जबकि गुजरात जाइंट्स को मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से हराया था।

  • ये भी पढ़े..

    ट्रेन में वेटिंग टिकट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! चलती ट्रेन में मिलेगी खाली सीट की ऑनलाइन बुकिंग, रेलवे ला रहा नई व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    रेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव: अब सभी विभागीय परीक्षाएं होंगी CBT मोड में, TBT को भी मिलेगा बढ़ावा

    Share Add as a preferred…