आगे वाले शीशे पर फास्टैग नहीं लगाने वाले वाहनों को लगेगा दोगुना टोल टैक्स

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एन एच ए आई आगे वाले शीशे पर फास्टैग नहीं लगाने वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूल करेगा। प्राधिकरण ने कहा कि जानबूझकर विंडस्क्रीन पर फास्टैग न लगाने से टोल प्लाजा पर अनावश्यक देरी होती है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को असुविधा होती है। इस संबंध में सभी उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह एजेंसियों को विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है। देशभर में करीब 45 हजार किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लिए करीब एक हजार टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क वसूला जाता है।

ये भी पढ़े..

दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

Share Add as a preferred…

’23वें दिन भी नहीं टूटा अनशन’: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने बदला फैसला, अभिजीत दीपके बोले- ‘अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

Share Add as a preferred…