अब राम मंदिर परिसर में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, सुरक्षा को लेकर बनाए गए कई जरूरी नियम- कानून

यदि आप भी राम मंदिर घूमने जा रहे या उसकी कोई योजना बना रहे हैं तो यह आपके के लिए काफी अहम और काम की खबर है। दरअसल, अब राम मंदिर में मोबाइल लेकर जाने पर रोक लगा दी गयी है। मंदिर निर्माण समिति में इसको लेकर बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की गई।

दरअसल, अब आप राम मंदिर परिसर में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। मंदिर निर्माण समिति में फैसला किया गया है कि 25 मई से राम मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर कड़ी पाबंदी होगी।नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें राम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की गई। मंदिर निर्माण समिति ने मंदिर निर्माण पूरा करने और परकोटा निर्माण की डेडलाइन भी तय कर दी है।

मंदिर निर्माण समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए क्लॉरूम की सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ही मोबाइल बैन करने का फैसला किया गया है और यात्रियों को इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, मंदिर परिसर के बाहर ही मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान रखने की सुविधा उपलब्ध है। अब यात्रियों को व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि मंदिर के चारों ओर 14 फीट ऊंचा परकोटा लगाया जाएगा।

वहीं, इसको लेकर चंपत राय ने बताया कि परकोटे के अंदर राम मंदिर के अलावा छह और मंदिर होंगे। इसमें भगवान शिव और हनुमान जी का मंदिर शामिल होगा। मंदिर परिसर में एक साथ 25 हजार लोग पहुंच सकेंगे। बता दें कि राम मंदिर का निर्माण नागरा शैली में 2.7 एकड़ में किया गया है। इसकी ऊंचाई 161 फीट है।  इस मंदिर में 392 पिलर हैं और 44 दरवाजे हैं। इस मंदिर में पांच हॉल हैं जिनका नाम नृत्य मंडपम, रंग मंडप, शोभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप है।

उधर, राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रसंटी ने बताया कि निर्माण कार्य की समीक्षा के बाद तय किया गया है कि दिसंबर 2024 तक मंदिर निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के चारों ओर परकोटा का निर्माण भी मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा। इस परकोटे के अंदर ही राम मंदिर समेत अन्य देवताओं के मंदिर भी आएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पुलिस ने मानी चूक, मृतक के भाई ने डीएसपी की गिरफ्तारी की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *