अब एलियन आएंगे दुनिया को बचाने !

अब तक कॉमिक बुक में पढ़ा होगा कि परेशानी से बचाने को सुपरमैन या शक्तिमान आ जाता है वैसे ही तमिलनाडु का एक शख्स ‘एलियन’ पर भरोसा कर रहा है। उसका दावा है कि दुनिया को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने की शक्ति केवल एलियन में है।

तमिलनाडु में रहने वाले सिदैया ने सेलम में मंदिर बनाकर एलियन की मूर्ति बना पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है। शख्स ने एक एकड़ जमीन के लगभग तीन चौथाई हिस्से में यह मंदिर बनवाया है। हालांकि उसने एलियन के अलावा भगवान शिव और मां पार्वती, मां काली और मुरुगन देवता को भी मंदिर में स्थापित किया है। जमीन के भीतर 11 फीट नीचे तहखाने में बने इस मंदिर को सिदैया ही सुबह आकर खोलते हैं। उसने दावा किया कि वह एलियन से मिला है। वे मनुष्यों की तरह ही दिखने में सामान्य हैं। उसने कहा कि भगवान शिव ने दुनिया में सबसे पहले एलियन को ही बनाया था।

  • ये भी पढ़े..

    ओमान में दिल का दौरा पड़ने से प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम में डूबा पूरा इलाका

    Share Add as a preferred…

    Instagram और Facebook अचानक हुए डाउन, दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान; Meta की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

    Share Add as a preferred…