सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को दिन भर धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, सर्द हवाओं के चलते ठंड का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान, अगले दो दिन भी सर्द हवाओं के चलते सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली में सुबह के समय बेहद हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट गया। सर्द हवाओं के बावजूद दिनभर धूप निकलने से अधिकतम तापमान में इजाफा नहीं हुआ।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। यह दोनों ही सामान्य से दो डिग्री कम हैं। आर्द्रता का स्तर 98 से 40 फीसदी तक रहा।

मौसम विभाग का अनुमान, बुधवार और गुरुवार को हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली यह हवा अपने साथ हिमपात वाले हिस्सों की ठंड लेकर आएगी। इसके चलते सर्दी का असर बना रहेगा। आठ फरवरी के बाद हवा की रफ्तार कम होगी और तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा होगा। नौ फरवरी को अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

  • ये भी पढ़े..

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    “सरकार भरोसा दे तो आज ही अनशन खत्म कर दूंगा”— मेदांता अस्पताल से सोनम वांगचुक का भावुक संदेश

    Share Add as a preferred…