सरयू बोले – नीतीश ने मित्रता दिवस पर उपहार दिया

रांची। जदयू में शामिल होने के बाद जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि 15 दिनों पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार से उनकी सकारात्मक बातचीत हुई थी। उस दौरान ही नीतीश ने उनसे जदयू में शामिल होने की बात कही थी। इसके बाद मैंने सारी बातें उनपर छोड़ दी थी। संयोग से मित्रता दिवस के दिन नीतीश कुमार ने उपहार दिया है।

राय ने कहा कि झारखंड में अपने दल भारतीय जनतंत्र मोर्चा का जदयू में विलय भी करने पर विचार कर सकते हैं। तबतक संगठन अलग से चलाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के भरोसे को कायम रखेंगे। पार्टी में जो जिम्मेदारी मिलेगी, पूरी क्षमता से निर्वहन करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    ​अररिया के नरपतगंज में सनसनी: शौच के लिए निकली 19 वर्षीया युवती का अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट के बाद मो सोहेल ने किया दुष्कर्म; 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    Share Add as a preferred…