भागलपुर जदयू में विधानसभा चुनाव के पूर्व बदलाव : विपिन दूसरी बार जिलाध्यक्ष तो नए नगर अध्यक्ष बने संजय

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने सभी जिला और नगर के अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। भागलपुर के विपिन बिहारी सिंह को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राजदीप राजा को हटाकर संजय साह को नया जदयू नगर अध्यक्ष बनाया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जदूय संगठन नेतृत्व में यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है। नए अध्यक्षों के सामने विधानसभा चुनाव में अपने दल और गठबंधन के पक्ष में बेहतर काम करना होगा। नवगछिया के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारि कुमार भारती बनाए गए हैं।

दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर विपिन ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन हो, इसके लिए वह प्रयासरत रहेंगे। लोकसभा चुनाव में भी भागलपुर का प्रदर्शन बढ़िया रहा था। इधर, नए नगर अध्यक्ष संजय साह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूरी क्षमता से निभाएंगे। दोनों के मनोनयन पर भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने बधाई दी है। पूर्व महानगर अध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि दोनों अध्यक्ष आपसी तालमेल से भागलपुर ज़िला में जदयू संगठन को और भी मजबूत करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया में देर रात गोलियों की गूंज से दहला इलाका, घर लौट रहे युवक की हत्या; रंगदारी नहीं देने पर हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से मचा हड़कंप, तीन मकानों पर चला बुलडोजर; पांच भूमिहीन परिवारों को मिली अस्थायी राहत

    Share Add as a preferred…