वंदे भारत में सफर के दौरान दिए गए भोजन में ‘कॉकरोच’ मिला

भोपाल से आगरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में दिए गए भोजन में दंपत्ति को कॉकरोच मिला। सात घंटे में 550 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान ऐसा खाना देखकर वे हैरान रह गए।

विदित वार्ष्णेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खाने की तस्वीर डाली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ आईआरसीटीसी के कैटरिंग और टिकट वेंडर को टैग कर दिया। उन्होंने ट्रेन में साफ-सफाई को लेकर शिकायत की।

अपने पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि उनके चाचा और चाची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। वंदे भारत में जो खाना उन्हें परोसा गया उसमें मरा हुआ कॉकरोच मिला।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला: ‘152 पेपर लीक ने 7.7 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित किया’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…