राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (बुधवार) अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। अमृत ​​उद्यान 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (अंतिम प्रवेश – शाम 05:15 बजे तक) जनता के लिए खुला रहेगा।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उद्यान रखरखाव के कारण सोमवार को बंद रहेगा। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों के लिए तथा 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रवेश के लिए उद्यान को आरक्षित रखा गया है।

प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यह निःशुल्क है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट ( https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ ) पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। वॉक-इन आगंतुक गेट नंबर 35 के बाहर रखे गए सेल्फ सर्विस कियोस्क के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक निःशुल्क शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला: ‘152 पेपर लीक ने 7.7 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित किया’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…